March 19, 2026 7:24 PM
कंगना रनौत द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. शिम्पी अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। डॉ. शिम्पी अग्रवाल ने कहा कि जिनकी अपनी पार्टी में मनोहर लाल धाकड़ और कुलदीप सिंह सिंगार जैसे नेता मौजूद हैं, उन्हें इस तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कंगना रनौत पहले भी कई बार ऐसे बयान दे चुकी हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार आम लोगों के बीच जाते हैं। हाल ही में वे एक किसान परिवार की बेटी की शादी में शामिल हुए, जहां किसी भी महिला ने असहजता महसूस नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि संसद भवन के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उत्सुक रहती हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि महिलाएं राहुल गांधी में भाई और पिता जैसा स्नेह देखती हैं। उनके अनुसार, राहुल गांधी एक संवेदनशील और भरोसेमंद नेता के रूप में उभर रहे हैं, जो महिला सशक्तिकरण पर खुलकर बात करते हैं।#KanganaRanaut #RahulGandhi #Congress #MadhyaPradesh #ShimpiAgrawal #ParliamentRow #PoliticalControversy #CongressVsBJP #IndianPolitics #ParliamentNews